{"_id":"1f4aea7e7ee080f395ac5a98bfc3221b","slug":"accused-of-rape-not-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार नहीं किया गया दुष्कर्म का आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार नहीं किया गया दुष्कर्म का आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 16 Feb 2015 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में की जा रही पुलिस की छापेमारी को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के गांव सहित कई अन्य ठिकानों पर औचक छापेमारी की है, लेकिन कहीं पर भी आरोपी नहीं मिल पाया है। बहरहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपी को काबू करने का भरोसा जरूर दिलाया है।
उधर, इस मामले में अगली कार्रवाई पीड़ित युवती के कोर्ट में बयान करवाए जाएंगे। प्रसव के बाद से उसकी हालत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।
जैसे ही वह कोर्ट में बयान देने की स्थिति में पाई जाती है, तो उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान लिए जाएंगे। पुलिस के अनुसार कोर्ट में पीड़ित युवती के बयान दर्ज होने के बाद अभियोजन को और मजबूती मिल सकेगी।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी को पकड़ने के साथ ही पुलिस नवजात बच्ची के डीएनए जांच के नतीजे का भी इंतजार कर रही है। कुल मिलाकर इस मामले में आरोपी को काबू करने, पीड़ित युवती के बयान दर्ज करवाने और डीएनए जांच के नतीजों का पहलू महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
उधर इस मामले पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगाें का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित युवती को न्याय दिलवाना चाहिए।