फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accused of Rape Arrested

Jammu News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Accused of Rape Arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नार्दनी दोमाना निवासी जसबीर कलोत्रा के विरुद्ध युवती ने शहर के जानीपुर थाने में शिकायत करवाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 420, 323 और 506 की आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया था। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार वर्षों तक संबंध रखने के बाद उनका एक बच्चा भी हुआ। आरोपी विवाह करने को इंकार नहीं करता था, लेकिन हर बार इसे टाल देता था। अब युवती को पता चला की वह पहले से शादीशुदा है। पीड़िता ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धारा के तहत आरोपी के विरुद्ध अपराध तय कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर उसका बयान रिकार्ड किया। आरोपी की रिमांड भी हासिल की है। इस मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वहीं शहर के बेलीचराना पुलिस चौकी में भी दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। महिला ने अपने पति, देवर और जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति, जेठ और देवर ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला सेल में भी मामला चल रहा है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed