फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accused of murder of mother and daughter hanged himself in Ambphala jail

जम्मू: तीन माह की बेटी और मां की हत्या के आरोपी ने दी जान, अंबफला जेल में ट्राउजर से लगा लिया फंदा

Wed, 14 Feb 2024 03:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

जम्मू जिले में जेल में कैदी के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गांधीनगर पुलिस थाने में बंद एक कैदी ने भी आत्महत्या की थी।

विज्ञापन
Accused of murder of mother and daughter hanged himself in Ambphala jail
jail - फोटो : istock

विस्तार

तीन महीने की बच्ची और मां (60)की हत्या के विचाराधीन कैदी जगदेव सिंह उर्फ मायकल (30) ने अंबफला जेल में आत्महत्या कर ली। उसे जेल के निगरानी कक्षा के सेल नंबर 12 में रखा गया था। बताया जा रहा कि उसने अपने ट्राउजर से फंदा लगा लिया। वह जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील के मोर्चापुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी जगदेव सिंह 13 नवंबर 2023 से जेल में बंद था। मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे जेल कर्मचारियों ने उसके कक्ष में देखा, तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद जेल के मेडिकल अधिकारी ने उसे जांच के लिए जीएमसी रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शव को जीएमसी के शवगृह में पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए रखा गया। पोस्टमार्टम जीएमसी के डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसके बाद शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। वहीं जेल में कैदी द्वारा आत्महत्या करने से आफरा तफरी की स्थिति रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी सुबूत और तथ्य जुटाए। मृतक कैदी के खिलाफ पुलिस स्टेशन बिश्नाह में एफआईआर दर्ज थी और वह न्यायिक हिरासत में और एलडी सिटी जज जेएमआईसी जम्मू की अदालत के समक्ष मुकदमे का सामना कर रहा था। इस मामले की जांच मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी और विस्तृत रिपोर्ट बनेगी।

कैदी की जेल में आत्महत्या का दूसरा मामला

जम्मू जिले में जेल में कैदी के आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले गांधीनगर पुलिस थाने में बंद एक कैदी ने भी आत्महत्या की थी। उक्त कैदी ने कंबल की किनारी से फंदा लगाया था। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर एसएचओ को लाइन हाजिर किया था। एसएसपी जम्मू ने कहा कि गांधीनगर पुलिस थाने में कैदी की मौत के मामले जी जांच अभी चल रही है।


31 अक्तूबर को बिश्नाह के मोर्चापुर गांव में आरोपी

जगदेव पर आरोप था कि उसने 31 अक्तूबर को बिश्नाह के मोर्चापुर गांव में अपनी 60 वर्षीय मां और तीन महीने की बच्ची के गले और पेट में कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी। जगदेव नशे का आदी था। बताया जाता है कि घर में निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूरों ने उसे इस जघन्य अपराध को अंजाम देते हुए देखा था। आरोपी की पहली पत्नी लगभग सात साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। दो साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी भी बच्ची को उसके पास छोड़ कर मायके में रह रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed