फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accreditation for private schools will not be easy

अब आसान नहीं होगा नया स्कूल खोलना

Mon, 28 Dec 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 28 Dec 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
accreditation for private schools will not be easy

निजी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग से अब मान्यता लेना आसान नहीं है, क्योंकि निजी स्कूलों को मान्यता लेने के लिए अब कई नियमों का पालन करना पड़ेगा और कई तरह के सर्टिफिकेट जमा करवाने पड़ेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की फी फिक्सेशन कमेटी जहां फीस निर्धारित करने का काम कर रही है, वहीं निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग से मान्यता हासिल करने के लिए फायर, केमिकल और बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट देना होगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अनुसार निजी स्कूलों में आग से बचने के सभी उपाय होने चाहिएं। इमारत भी मजबूत होनी चाहिए। फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट दमकल विभाग की तरफ से जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल सेफ्टी सर्टिफिकेट सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट की तरफ से जारी किए जाएंगे, लेकिन इसके लिए अधिकारी स्कूल का दौरा करके पूरी जांच करेगा। इमारत की जांच के बाद बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जारी करेंगे।


जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू के स्टेट कोआर्डिनेटर अजय गुप्ता का कहना है कि शिक्षा विभाग को अगर विद्यार्थियों की सुरक्षा की इतनी चिंता है तो पहले यह नियम सरकारी स्कूलों पर लागू किए जाए, क्योंकि सरकारी स्कूलों की हालत तो बहुत ज्यादा खराब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed