फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accounts assistant paper

Jammu News: 28 को चयन बोर्ड के लेखा सहायक की लिखित परीक्षा, 87 परीक्षा केंद्र बने

विज्ञापन
accounts assistant paper
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जिला मजिस्ट्रेट सचिन कुमार वैश्य ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के लेखा सहायक (वित्त) के पद के लिए 28 जनवरी को जिले में होने वाली लिखित परीक्षा की व्यवस्था की समीक्षा की। सोमवार को शिक्षक भवन में हुई बैठक में एडीएम ने बताया कि 33793 अभ्यर्थियों के लिए जिले भर में 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक और दंडाधिकारियों की ड्यूटी रहेगी। परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन के लिए रसद, परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखना और यातायात प्रबंधन के बारे में भी बताया गया।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से समय-सीमा का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों और उनके सामान की गहन तलाशी करने को कहा। कहा कि उचित स्क्रीनिंग के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करें। बैठक में आरटीओ जम्मू को परीक्षा केंद्रों तक उचित परिवहन व्यवस्था और सामग्री उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनसूया जामवाल, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जेके पाधा, सदस्य जेकेएसएसबी अतुल कुमार और अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed