{"_id":"5b044c714f1c1bf36b8b5299","slug":"according-to-soures-central-may-be-talk-to-kashmir-separatissts","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सियासी गलियारों में हलचल तेज, केंद्र जल्द ही हुर्रियत नेताओं से करेगा बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सियासी गलियारों में हलचल तेज, केंद्र जल्द ही हुर्रियत नेताओं से करेगा बातचीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 22 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
KASHMIR SEPARATISTS
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र के साथ एक संभावित वार्ता का संकेत देते हुए हुर्रियत कांफ्रेंस ने मंगलवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत सरकार आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस और पाकिस्तान के साथ बातचीत करेगी।
विज्ञापन
हंदवाड़ा में हुर्रियत के पूर्व अध्यक्ष ख्वाजा अब्दुल गनी लोन की मौत की सालगिरह पर लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ हुर्रियत नेता और मुस्लिम कांफ्रेंस के चेयरमैन प्रोफेसर अब्दुल गनी भट ने कहा कि कश्मीर मद्दे को हल करने में बातचीत ही एकमात्र रास्ता है।
विज्ञापन
भट ने कहा- कश्मीर विवाद के हल की ओर बढ़ने का एकमात्र तरीका और वो है मेज पर बैठ कर बातचीत करना। उन्होंने संकेत दिया कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान के साथ-साथ हुर्रियत कांफ्रेंस के साथ वार्ता शुरू करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि आल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस स्पष्टीकरण शर्तों में बात करेगा और जब भी वह वार्तालाप में प्रवेश करेगा तो वह अपना एजेंडे सामने रखेगा। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर भट का यह बयान उस समय सामने आया है
जब भारत सरकार ने आत्मविश्वास निर्माण उपाय के एक प्रयास के रूप में एकतरफा सीजफायर की घोषणा की है जिसके बाद हुर्रियत कांफ्रेंस और पाकिस्तान के साथ संवाद के चैनल खोलने के लिए सुझाव और मांगें आ रही हैं।