{"_id":"5aa2a09e4f1c1bbd758b48c7","slug":"according-reports-jaish-e-muhammad-appointed-hafiz-umar-as-new-operational-commander-for-j-k","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: मुफ्ती वकास के मारे जाने के बाद, क्या ये आतंकी होगा जैश का नया कमांडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मुफ्ती वकास के मारे जाने के बाद, क्या ये आतंकी होगा जैश का नया कमांडर
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 10 Mar 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
आतंकी की वायरल तस्वीर
- फोटो : twitter
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अपने ऑपरेशनल चीफ कमांडर मुफ्ती वकास के मारे जाने के ठीक दो दिन बाद ही नया ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त कर दिया है। ऐसा कहना है सोशल मीडिया की उन तमाम पोस्टों का जिसमें दावा किया गया है कि मुफ्ती वकास के मारे जाने के बाद अब दहशतगर्द हफीज उमर को घाटी में आतंकी साजिशें रचने का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार आतंकी हफीज उमर पाकिस्तान का रहने वाला है। वह दक्षिण कश्मीर में कई सालों से सक्रिय रहा है। गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा इलाके में 7 मार्च को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में मुफ्ती वकास के मार गिराया गया था।
विज्ञापन
आतंकी मुफ्ती वकास जम्मू के सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए फिदायीन हमले का भी मास्टरमाइंड था। इसके अलावा वकास घाटी में हुए पुलवामा डीपीएल, श्रीनगर एयरपोर्ट बीएसएफ कैंप फिदायीन हमलों का भी मास्टरमाइंड था।
विज्ञापन
जानें कौन है हफीज उमर
हफीज उमर पाकिस्तानी दहशतगर्द है। जो कि कुछ साल पहले घुसपैठ करके भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। पाक में बैठे आतंक के आकाओं के साथ ही हफीज मुफ्ती वकास का भी करीबी था। उमर ज्यादातर दक्षिण कश्मीर के इलाकों में सक्रिय रहता था।
सूत्रों के मुताबिक फिदायीन हमलों की साजिश रचने और आतंकियों को तैयार करने में भी उमर का अहम योगदान होता था। घाटी के चप्पे चप्पे से वाकिफ उमर को अब घाटी के साथ ही जम्मू कश्मीर के अन्य इलाकों को भी दहलाने का जिम्मा सौंप दिया गया है।
Trending Videos
ट्वीटर, इंस्टा, फेसबुक पर शेयर हो रही तस्वीर
आतंकी की वायरल तस्वीर
- फोटो : twitter
पाकिस्तानी दहशतगर्द हफीज उमर की दो तस्वीर पूरे सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। इस तस्वीर में आतंकी नीले रंग की पठानी पहने और हाथों में एके-47 राइफल लिए दिखाई पड़ रहा है।
गौरतलब है कि इस पूरे मामले में अभी किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। भारी संख्या में लोगों द्वारा उसकी तस्वीर को बिना किसी रोक-टोक के साझा किया जा रहा है।
तांत्रे के बाद वकास ने संभाली थी जैश की कमान
चार फुटिया आतंकी के नाम से मीडिया की खबरों में चर्चा में रहने वाला जैश आतंकी नूर मोहम्मद तांत्रें जैश का ऑपरेशनल चीफ कमांडर था। लेकिन 26 दिसंबर की रात को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के सांबूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया था।
मौत के सौदागर के नाम से मशहूर तांत्रे का नेटवर्क पूरे घाटी के बहुत जबरदस्त था। जिस कारण वो बड़ी आसानी से फिदायीन हमलों की साजिश रचता था। उसके मारे जाने के बाद उसके करीबी मुफ्ती वकास को जैश का ऑपरेशनल कमांडर बनाया गया था।