{"_id":"70cd850551601178c95144f4d0cf1d37","slug":"accidnet-in-pulwama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में हादसा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में हादसा, एक की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो गए। इनमें दो महिलाएं भी हैं। हादसा पंपोर में केसर के खेतों के करीब हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब एक ट्रक (जेके02यू/3725) और एक टाटा सूमो (जेके03डी/9174) की आपस में भिड़ंत हो गई। वाहनों में हुए इस भिड़ंत के दौरान अनंतनाग जिले के नागनारन अच्छाबल के रहने वाले गुलाम अहमद वानी (45 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि अन्य सात घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें ट्रक का कंडक्टर और ड्राइवर भी शामिल हैं।
घायलों में डोडा के रहने वाले परवेज अहमद वानी, छतरगुल मट्टन की सलीमा, पोशनारन अनंतनाग के गुलजार अहमद नायकू, छतरगुल शांगस की सलीमा और छतरगुल अनंतनाग के अब्दुल गनी कोका शामिल हैं।
विज्ञापन