फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accidentally injured in a bullet shot

दुर्घटनावश चली गोली से एक जख्मी

Sun, 23 Apr 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 23 Apr 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Accidentally injured in a bullet shot
दुर्घटनावश चली गोली - फोटो : Demo Pic.
संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया। उसे जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। संजीत कुमार (38) निवासी लंबैड़ी सुंदरबनी अपने साले के साथ घर की साफ-सफाई कर रहा था। सफाई के दौरान छत पर रखी बंदूक को संजीत ने साले से नीचे की ओर फेंकने को कहा, लेकिन बंदूक हाथ में न आकर नीचे गिर गई। बंदूक लोड थी।
विज्ञापन


इसकी वजह से गोली सीधे संजीत कुमार की गर्दन को छूती हुई पार कर गई। गोली की आवाज से पूरे घर में अफरातफरी का माहौल मच गया। आननफानन में घर वालों ने उसे सुंदरबनी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि कि पेशे से पेंटर संजीत का पूरा परिवार गांव में रहता था। वह शहर में पेंटिंग का काम करता था। वह छुट्टी पर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed