फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident, youth died

Jammu News: ट्रक की टक्कर के कारण 27 साल के बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
accident, youth died
जम्मू। नरवाल स्थित वेव मॉल के सामने हादसे में 27 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुदस्सर पुत्र मोहम्मद रसूल निवासी भालेसा (डोडा) के रूप में हुई। युवक बाइक पर जा रहा था कि ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल हालत में मुदस्सर को जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बद मृत घोषित किया। ब्यूरो
विज्ञापन


हादसे में नौजवान की मौत
जम्मू। करवंडा कोट भलवाल के 25 साल के युवक की हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजीन के रूप में हुई जो मध्यप्रदेश का था, लेकिन अभी कानाचक में रहता था। नाजीन की बाइक अंब घरोटा में हादसे का शिकार हुई थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया था जहां मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा है। घरोटा पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन


महिला से मारपीट
जम्मू। दोमाना पुलिस थाना क्षेत्र के शंकर विहार लाउर बरनाई में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान खुशबू रैना पत्नी विमल पंडित के रूप में हुई है। घर में घटना पेश आई है। उसे मढ़ अस्पताल में लाया गया जहां गंभीर हालात को देखते जीएमसी भेजा गया। दोमाना पुलिस ने जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जम्मू। नगरोटा के साहिब धराबी के रहने वाले 27 साल के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान तीर्थ राम पुत्र संसार चंद के रूप में हुई। युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या की। नगरोटा पुलिस को स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भिजवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed