{"_id":"64a9ca22fc8c589cd40543c4","slug":"accident-vijaypur-one-death-samba-news-c-289-1-sjam1009-76-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुपर फास्ट बस की टक्कर से अमरनाथ यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुपर फास्ट बस की टक्कर से अमरनाथ यात्री की मौत
Sun, 09 Jul 2023 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। विजयपुर में कठुआ से जम्मू जा रही सुपर फास्ट बस की टक्कर से एक अमरनाथ यात्री की मौत हो गई, जबकि एक स्थानीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान राहुल कुमार (35) पुत्र सतीश कुमार निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और घायल व्यक्ति तरसेम लाल (35) पुत्र सौदागर मल कठुआ जिले के हीरानगर के बलासां का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से स्कॉर्पियो में सात लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए निकले थे। शनिवार को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर विजयपुर के ठंडी खुई इलाके में सुबह के समय चाय-नाश्ते के लिए रुके थे। इस दौरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे कठुआ से जम्मू की ओर जा रही तेज रफ्तार सुपर फास्ट बस (जेके02बीके/1677) ने पहले स्कॉर्पियो को टक्कर मारी और फिर हाईवे किनारे चल रहे श्रद्धालु व एक स्थानीय व्यक्ति को चपेट में ले लिया। अन्य यात्रियों ने हाईवे से कूद कर जान बचाई। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को उन्हें एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल तरसेम लाल का उपचार किया जा रहा है। उसकी टांग टूट चुकी है। घटना के बाद से चालक और सह चालक फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।