फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident,udhampur news

मिनी बस पलटी, 14 यात्री जख्मी

विज्ञापन
accident,udhampur news
रियासी। कटड़ा मार्ग पर सुला पार्क के पास एक मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पटल गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हुए हैं। मिनी बस (जेके02बीबी-2081) जिला मुख्यालय से डेरा बाबा के लिए सवारियां लेकर निकली थी। सुला के पास पहुंचने पर चालक गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया और बस पलट गई। हादसा होते ही स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से निकाला और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा कर कब्जे में लिया। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसा खस्ताहाल सड़क की वजह से हुआ है। कई बार संबंधित विभाग को इसके बारे में बताया जा चुका है।
विज्ञापन

-----
ये लोग हुए घायल
घायलों की पहचान रुबीना बीबी (18) निवासी डेरा बाबा, रेखा कुमारी (28) दसानू, कुलदीप सिंह (36) कांजली, अनन्या शर्मा (डेढ़ वर्ष) पुत्री शालू राम, सोबा राम (65) निवासी कुंडरा, एसपीओ दौलत राम (44) चनाकोटली चसाना, भारती देवी (21) कांजली, अनु देवी (27) पब्बर, बबली कुमार (33) पब्बर, अजीत सिंह (21) कांजली, फातून अख्तर (21) निवासी पब्बर, शमीमा बीबी उम्र (19) डेरा बाबा, गरिमा शर्मा (15) पब्बर, देवराज (67) निवासी बमयाल कंडोली (नगरोटा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed