फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली, रेहड़ी को मारी टक्कर

विज्ञापन
accident
बिश्नाह। बिश्नाह क्षेत्र के गांव करेल मन्हास में शनिवार को दोपहर के समय सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठे तीन युवकों से एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में राहगीरों ने तीनों को उपजिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने निहाल सिंह(24) पुत्र बलवान सिंह निवासी पिंडी गांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार(25) पुत्र चुन्नीलाल निवासी अरनिया को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। घायल विशु पुत्र ताराचंद निवासी अरनिया उपजिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली, रेहड़ी को मारी टक्कर
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के सरोर अड्डा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम को तेज रफ्तार ट्राले ने म्यूनिसिपल कमेटी की कचरा उठाने वाली गाड़ी (ट्रैक्टर ट्राली) को जोरदार टक्कर मार दी। इसके अलावा एक रेहड़ी को भी चपेट में ले लिया। इससे देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। घायलों को लोगों और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ट्राला (पीबी11 बग 5889) जम्मू से सांबा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह सरोर अड्डा क्षेत्र में पहुंचा, तो म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारी कचरा उठाकर गाड़ी में डाल रहे थे। यहां देखते-देखते ट्राले ने ट्रैक्टर ट्राली को चपेट में ले लिया। इसके साथ ही एक रेहड़ी लगी थी, उसे भी टक्कर मार दी। हादसे में म्यूनिसिपल कमेटी के कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं।
वहीं ट्राले का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्राले का चालक वाहन में फंस गया। उसकी टांग में फैक्चर बताया गया। लोगों ने वाहन से निकाल कर उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का मुआयना किया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।

वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर घायल
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा के पटली मोड़ क्षेत्र में वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार बिल्लो नाम की महिला शुक्रवार शाम को सड़क किनारे चल रही थी कि पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उक्त महिला किसी अन्य राज्य की रहने वाली बताई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed