फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

Jammu News: टेंपो और कार की टक्कर में पांच यात्री घायल

विज्ञापन
accident
अखनूर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त टेंपो। - फोटो : RSPURA
अखनूर। कस्बे के राजोरी रोड पर चौकी चौरा क्षेत्र में एक टेंपो और सैंटरो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। इस कारण आधा घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

शनिवार शाम को बाद पुंछ हाईवे के चौकी चौरा क्षेत्र के गांव छोहरा में टेंपो जेकेओ 2 एजी 8139 यात्रियों से भरी और विपरीत दिशा में सैंटरो कार नंबर जेके 12-4134 की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क के एक साइड में पलट गया, जिस पर टेंपो में बैठे करीब पांच यात्री मामूली रूप से घायल हो गए, जिसमें एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है। टक्कर मेन रोड पर होने के कारण आधा घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही, मौके पर एकत्रित लोगों मेन रोड पर पलटें टेंपो को वहां से हटाया। लोगों ने सभी यात्रियों को टेंपो और सैंटरो कार से बाहर निकले। मौके पर लोगों ने बताया कि रोड पर एकदम धमाके की आवाज आई। मौके पर पुलिस कर्मी भी पहुंच गए और यातायात सुचारु किया और मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी चौरा पुलिस प्रभारी पंकज कटोज ने बताया कि टेंपो और सैंटरो कार में भिड़ंत हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed