फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कार दुर्घटना में एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
accident
दुर्घटना ग्रस्त कार जो पुल की नीचे गीरी थी जली हुई जिसमें दो लोग थे - फोटो : RSPURA
मीरा साहिब। जम्मू-आरएस पुरा सड़क मार्ग पर गांव ब्र्रिज नगर के पास दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसे में दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमरनाथ के रूप में हुई, जबकि इसी कार में बैठा नरेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जीएमसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरवार की देर रात दो बजे के करीब सिंह पुरा की ओर से आ रही बलेनो कार जब आरएस पुरा मार्ग पर पहुंची तो जम्मू से डस्टर कार से जा टकराई। दोनों की कारों की टक्कर होने पर बलेनो कार में आग लग गई और लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर पुल से नीचे जा गिरी। कार के नीचे गिरने से पहले नरेंद्र सड़क पर जा गिरा। कार में लगी कार के चलते नरेंद्र के 70 वर्षीय पिता अमरनाथ झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना स्थल से बलेनो कार का चालक भाग निकला। रात को सेना के जवान उस समय गश्त कर रहे थे। उन्होंने कार पुल से नीचे गिरने पर लगी आग में भीतर फंसे व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया। बाद में दमकल कर्मियों के वहां पहुंचने पर कार को लगी आग पर काबू पाए जाने के बाद अमरनाथ का शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

दोनों कारों की इतनी जबरदस्त टक्कर के चलते जोरदार आवाज आने पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने कार में लगी आग को पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया। बाद में मीरां साहिब पुलिस को मिली जानकारी के बाद पुलिस ने घायल अवस्था में नरेंद्र शर्मा को जीएमसी पहुंचाया। मृतक अमरनाथ के शव को आरएस पुरा की मोर्चरी में रखा गया। शुुक्रवार सुबह अमरनाथ के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके से भागे कार चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
न्यूज - 2
चलती मारुति कार में आग लगी
मीरां साहिब। कस्बे से सटे गांव गाजिया के पास चलती मारुति कार में आग लग गई। इसमें चालक बाल-बाल बच गया। चालक की पहचान फरमान हूसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी राजपुरा बाड़ी ब्राह्मणा, सांबा के रूप में हुई। फरमान ने पुलिस को बताया कि कार में न जाने कैसे आग लग गई। उसने कूद कर जान बचाई। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed