फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

नहरों की सफाई के नाम पर की गई खानापूर्ति के कारण नहर का पानी लोगों के घरों में घुसा, नहर के पानी के साथ घर मे घुसे साँप ने ग्रा

विज्ञापन
accident
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हरसा दब्ब्ड़ अमीर नगर में नहरों की सफाई न होने के कारण रविवार को माइनर नहर में छोड़ा गया। पानी नहर से बाहर निकलकर सड़क के बीच बहने लगा। साथ ही लोगों के घरों में घुस आया। इस दौरान कूड़ा राम निवासी अमीर नगर के घर में घुसे पानी के साथ ही सांप भी घर में घुस आया। वह पानी बाहर निकाल रहा था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। उसे उपचार के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया।
विज्ञापन

बिश्नाह बाजार के मध्य से गुजरकर गांव की तरफ आ रही माइनर नहर की सफाई के बारे में ग्रामीणों पंच हीरा लाल ने कहा कि सिंचाई विभाग हर वर्ष नहर की सफाई के नाम पर ठेकेदार के साथ मिकलर खानापूर्ति कर लाखों का बिल निकलवा लेता है, लेकिन इस सफाई से ग्रामीणों को एक प्रतिशत भी लाभ नहीं पहुंचता है। यही कारण है कि नहरों की सफाई न होने के कारण नहर का पानी सड़क से गुजरकर लोगों के घरों में घुस रहा है। अक्सर पानी में बहकर आए सांप व अन्य जहरीले कीड़े लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सिंचाई विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। हमारी प्रशासन से मांग है कि सिंचाई विभाग द्वारा कराई गई नहरों की सफाई के बारे में जांच कराई जाए और जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed