{"_id":"620956ad2951fd208546fe62","slug":"accident-reasi-news-jmu2537715110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौनी में हुई सड़क दुर्घटना, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौनी में हुई सड़क दुर्घटना, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। तहसील के कालीधार क्षेत्र में शनिवार देर रात को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सुरनकोट पुंछ से जम्मू की तरफ जा रहा एक वाहन कालीधार में दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें वाहन में सवार मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद अजीज, मोहम्मद आफीज पुत्र मोहम्मद आजम, मोहम्मद ताज पुत्र खादम हुसैन, मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद जाहिर पुत्र मोहम्मद लतीफ, मोहम्मद हमजा पुत्र नावर हुसैन, वसीम पुत्र मनीर हुसैन घायल हो गए।
दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। बाद में सभी घायलों को निकटतम स्थित चौकी चौरा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां मोहम्मद जावेद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी में लाया गया। भांवला पुलिस चौकी में दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सभी लोग सुरनकोट व राजोरी के रहने वाले बताए जाते हैं।