{"_id":"61bcf29e58295f5d422be8b0","slug":"accident-reasi-news-jmu2500410188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस पलटी, राजोरी लौट रहे चार श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस पलटी, राजोरी लौट रहे चार श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। पौनी मार्ग पर टाली मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक मिनी बस के पलटने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि मिनी बस के सवार सभी लोग श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन उपरांत घर को लौट रहे थे। इस दौरान टाली मोड़ में बस पलट गई।
घायलों की पहचान सारिका देवी पत्नी करण सिंह, अजय कुमार पुत्र कमल कुमार, रंजू देवी पत्नी कुलदीप तथा मीना देवी पत्नी बच्चन सिंह सभी निवासी गांव पंगलार जिला राजौरी के रूप में हुई। दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोगों के साथ ही तलवाड़ा पुलिस की एक पार्टी पहुंची।
बाद में सभी घायलों को एक अन्य वाहन में बिठाकर जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां सभी को उपचार दिया गया। बताया जाता है कि पंगलार राजौरी के 17 लोग वैष्णो देवी की यात्रा पर गए थे। लौटते समय मिनी बस नंबर जेके14ए-6519 के चालक टाली मोड़ क्षेत्र में नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे बस पलट गई। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।