{"_id":"613270958ebc3eb72e5e3143","slug":"accident-reasi-news-jmu242893019","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में ट्रैक्टर दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में ट्रैक्टर दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला के साई क्षेत्र में वीरवार-शुक्रवार की रात एक ट्रैक्टर के गहरी खाई में गिरने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर नंबर जेके20ए-5505 साई संपर्क मार्ग पर से गुजर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर खाई की तरफ पलट गया। हादसे का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य को शुरू किया।
काफी देर के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला गया। इस दौरान एक युवक को मृत पाया गया, जिसकी पहचान सतवीर सिंह निवासी साई के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल अन्य युवक मंजीत कुमार को एक वाहन के जरिये जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक युवक के परिजनों तथा रिश्तेदारों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोग काफी आक्रोश में दिखे।
उन्होंने कहा कि जब वह लोग घायल मंजीत कुमार को लेकर अस्पताल में पहुंचे, तो उनको मौके पर कोई भी डाक्टर अथवा स्टाफ नहीं दिखा। काफी देर तक इंतजार किया गया। एक कमरे से दूसरे कमरे तक तलाश की गई। इस बीच मंजीत ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने कहा कि अगर अस्पताल में उसका उपचार समय पर मिला होता तो उसकी जान बच सकती थी। हादसे के तीसरे घायल की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।