{"_id":"5dfa795a8ebc3e87da176a3c","slug":"accident-reasi-news-jmu199673269","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों, मुलाजिमों से भरी बस पलटी, 29 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों, मुलाजिमों से भरी बस पलटी, 29 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। डेरा बाबा बंदा बहादुर गुरद्वारा के पास बुधवार सुबह एक बस के पलट जाने से दो साल के एक बच्चे समेत 29 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद से बस चालक फरार है। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा उस समय हुआ जब बस ढलान से नीचे उतर रही थी। बताया जाता है कि रोज की भांति बुधवार सुबह लगभग दस ब्जे मिनी बस कांजली से रियासी जा रही थी। बस में ज्यादातर स्कूली विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग थे। डेरा बाबा बंदा बहादुर गुरद्वारा के पास मोड़ की ढलान से उतरते वक्त चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। बेकाबू बस सामने दीवार के साथ टकरा कर सड़क के बीचोंबीच पलट गई। मिनी बस जिस तरफ गिरी, उसका दरवाजा भी उसी तरफ था। मिनी बस के पलटते यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुवकर आसपास के दुकानदार व स्थाीय लोग मौके पर पहुंचे और एक-एक कर लोगों को खिड़की के रास्ते अंदर फंसे लोगों को निकाल कर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बस में ज्यादातर कांजली और टांडा के लोग सवार थे।