फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

स्कूल जाता बच्चा कार की टक्कर से हुआ घायल, लोगों ने हाईवे बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
accident
accident
रामबन। जिले के चंद्रकोट में शनिवार सुबह एक चौथी कक्षा में पढ़ने वाला नौ वर्ष का बच्चा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते समय तेज रफ्तार कार से टकराकर घायल हो गया। वह यहां से गुजरकर स्कूल जा रहा था। मौके पर पहुंचे गुस्साए लोगों ने तुरंत हाईवे जाम कर दिया और हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए ठेकेदार कंपनी गैमन इंडिया, एनएचएआई और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार गगवाल गांव का निवासी अनिरुद्ध मन्हास (9) पुत्र सुनील सिंह शनिवार सुबह अपने स्कूल जाने के लिए चंद्रकोट में राजमार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग, विद्यार्थियों के माता-पिता और छात्रों ने मौके पर पहुंचकर हाईवे जाम कर दिया और सुरक्षित सड़क पार करने के लिए पैदल पुल और अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि चंद्रकोट कस्बे से गुजरने वाले हाईवे को पार करते समय छात्र-छात्राएं और अन्य लोगों को काफी दिक्कत आती है। पैदल पुल और अंडरपास न होने से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वे इस मामले को कई बार संबंधित निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों के संज्ञान में ला चुके हैं, लेकिन आज तक पैदल पुल और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। बाद में अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस लाल शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय रामबन प्रदीप सिंह सेन चंद्रकोट पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत किया। उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे। इस आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मौके से तितर-बितर हो गए और करीब दो घंटे के बाद यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed