फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

जिला अस्पताल से नवजात को घर ले जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, बच्चे सहित दो की मौत

विज्ञापन
accident
रामबन। जिले के चंद्रकोट में वीरवार शाम को हुए सड़क हादसे में पांच दिन के नवजात सहित दो लोगों की मौत हो गई, वहीं सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंद्रकोट में पावर हाउस-राजगढ़ संपर्क मार्ग पर एक ईको कार अनियंत्रित हो कर सड़क से लुढ़क गई। हाइसे में पांच दिन के नवजात सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रामबन लाया गया। वहां पर सात लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में हलीमा बेगम, हफीजा बेगम और मुश्ताक अहमद तीनों निवासी राजगढ़, फिरदौस अहमद निवासी चक्का, रुस्तम अली और रमेश कुमार निवासी काशीगढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएचओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि रामबन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक प्रसव के बाद हलीमा बेगम पांच दिन के नवजात व परिवार सहित घर लौट रही थी। हादसे में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed