{"_id":"6125598b8ebc3ebde1367e1a","slug":"accident-one-dead-jammu-news-jammu-city-news-jmu242212657","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर से उतरी महिला को ट्रक रौंदा गोद से बच्चा उछलकर सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटाडोर से उतरी महिला को ट्रक रौंदा गोद से बच्चा उछलकर सड़क पर गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पौनीचक के बोहड़ी चौक में मंगलवार को मेटाडोर से उतरी महिला को बेकाबू ट्रक ने चेपट में ले लिया, जिससे महिला गंभीर रूप से। उसने गोद में डेढ़ साल का बच्चा भी उठा रखा था, जो टक्कर लगने से दूर सड़क पर जा गिरा। हालांकि बच्चे को मामूली चोटें ही लगी हैं। हादसे के बाद घायल महिला और बच्चे को जीएमसी लाया गया, यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बच्चा सुरक्षित है। यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब दो बजे के दौरान हुआ। महिला की पहचान कांता देवी (34) पत्नी केवल कुमार निवासी शिव विहार कॉलोनी मुट्ठी के रूप मे हुई है, जो जम्मू के शामालार अस्पताल में भर्ती अपने किसी रिश्तेदार को खाना लेकर आई थी। ट्रक (जेके 02 सीएन 3649) जम्मू की ओर जा रहा था, जिसने कांता को चपेट में ले लिया। ट्रक चालक उत्तम सिंह (21) पुत्र अशोक सिंह गुड़ा जागीर सोहल अखनूर को पौनीचक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन को भी कब्जे में लेकर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------
दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया
बताया जा रहा है कि महिला के दो छोटे बच्चे हैं एक तीन साल का बेटा कृष कुमार और डेढ़ साल का बेटा लक्ष्य कुमार है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। पति केवल मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलाता है। पुलिस ने जीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-----
दीवार से टकराई मेटाडोर, चार यात्री घायल
स्वास्थ्य निदेशालय के पास हादसा, चालक पर मामला दर्ज
जम्मू। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू के पास एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में चार सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें जीएमसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मेटाडोर सचिवालय की ओर से आ रही थी। मोड़ काटते वक्त चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और मेटाडोर दीवार से टकरा गई। बस में पांच सवारियां बैठी थीं। अगर दीवार नहीं होती तो बढ़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
------
सैनिक कालोनी में बेसुध मिला
बुजुर्ग, जीएमसी में तोड़ा दम
जम्मू। सैनिक कॉलोनी में बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग मिला। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जीएमसी पहुंचाया, यहां उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। मरने वाले बुजुर्ग की पहचान नरेंद्र सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस जांच कर रही है।