फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident on highway near Nagrota, three killed

नगरोटा के पास हाइवे पर सड़क हादसा, तीन की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
accident on highway near Nagrota, three killed
जम्मू। नेशनल हाइवे पर नगरोटा के पास एक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो युवक बन टोल प्लाजा के कर्मी थे और एक गुज्जर बकरवाल समुदाय की महिला। यह दुर्घटना बाइक और टाटा मोबाइल की आमने सामने हुई टक्कर से हुई। तीनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिए गए हैं। एक छोटी बच्ची एवं एक अन्य व्यक्ति भी इस दुर्घटना में घायल हैं। मरने वालों में रियाज अहमद निवासी बन और सुशील शर्मा निवासी बैन नगरोटा और मीवा जान निवासी खानपुर नगरोटा शामिल हैं। मरने वाले दोनों युवक बन टोल प्लाजा पर काम करते थे। जो काम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक नंबर जेके02बीवी 5895 पर जम्मू की तरफ आ रहे थे। हाइवे के पास ही बन रहे चीड़ियाघर के पास पहुंचने पर गलल साइड से आई टाटा मोबाइल नंबर जेके02बीआर 0887 ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टाटा मोबाइल में चार से पांच लोग थे, जो गुज्जर बक्रवाल समुदाय के बताए जा रहे हैं। बाइक और टाटा मोबाइल दोनों की ही गति काफी थी। इस वजह से बाइक पर सवार दोनों युवक बुरे तरीके से सड़क पर जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर गहरी चोट आने की वजह से मौत हुई। जबकि टाटा मोबाइल में एक साइड पर बैठी महिला 67 साल की मीवा जान की भी मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक छोटी बच्ची भी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की तरफ से मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। शवों को परिवार को सौंप  दिया गया है। डीएसपी मोहन लाल का कहना है कि टाटा मोबााइल रांग साइड से सड़क पर आ गई। जिसने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed