{"_id":"5f04bb078ebc3e42de778fff","slug":"accident-jammu-news-jmu2138165147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
गांव चकरोई मुख्य मार्ग पर शिव नगर के पास हुए हादसे में घायलों को लाया गया अस्प्ताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव चकरोई मुख्य मार्ग पर शिव नगर के पास बाइक सवारों को तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। घायलों व मृतक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
आरएस पुरा कस्बे से गांव चकरोई को जानेवाली सड़क पर मंगलवार शाम को नई बस्ती निवासी गुलशन कुमार पुत्र एजल राम दो महिला परिजनों चंचला देवी पत्नी बूटी राम निवासी नई बस्ती जम्मू व विमला देवी निवासी कृष्ण नगर के साथ मोटरसाइकल नंबर जेके 02 सीएल 2130 गांव डांगरे में किसी के अंतिम संस्कार में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। कस्बे के शिव नगर के पास ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान चंचला देवी पत्नी बूटी राम निवासी नई बस्ती जम्मू के रूप में हुई। जबकि दो अन्य बाइक सवार गुलशन व विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपजिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया।
वहीं ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर पूछताछ कर ट्रैक्टर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।