{"_id":"5e7120818ebc3ea813720fb9","slug":"accident-jammu-news-jmu206171148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौड़ बाजार में आग लगने से छह दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौड़ बाजार में आग लगने से छह दुकानें राख
विज्ञापन
खौड़ में दुकानों में लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौडियां (खौड़)। खौड़ बाजार की हमीरपुर रोड पर सोमवार की रात आग लगने से छह दुकानें राख हो गई। इनमें जूते, मोबाइल, रेडीमेड, नाई की दो तथा चायपान की एक दुकान शामिल है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात हमीरपुर रोड पर खौड़ मुख्य बाजार में आग लग गई। इसमें छह दुकानों में के अंदर रखा सामान जल कर राख हो गया। यह सभी दुकानें एक साथ एक कतार में हैं। बताया जा रहा है कि आग पहले मोबाइल की दुकान से या रेडीमेड की दुकान में लगी होगी। क्योंकि जब लोगों को पता चला तो इन दोनों दुकानों से आग की लपटें निकल रही थीं।
खौड़ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी एक के बाद एक छह दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरी मार्केट को चपेट में ले लेगी। स्थानीय लोगों और खौड़ पुलिस की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने घरों से बाल्टियों में पानी ला कर आग पर काबू पाया और आग को बढ़ने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि खौड़ थाना प्रभारी पंजाब सिंह की सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया है नहीं तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि बाजार की सभी दुकानें एक कतार में हैं और आग आगे बढ़ रही थी। दमकल विभाग को भी इस बारे में सूचित किया गया। दमकल विभाग ने भी आग बुझाने में काफी मशक्कत की। वहीं खौड़ बाजार के लोगों ने नुकसान की भरपाई करने की भी प्रशासन से मांग की है ।
विज्ञापन
एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर, तहसीलदार खौड़ अशरफ परवेज तथा ईओ सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।