फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ACCIDENT

खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टैंपो, एक की मौत, 9 घायल

विज्ञापन
ACCIDENT
चिनैनी। पटनीटॉप की सैर कर वापस लौट रहे पर्यटकों से भरा टैंपो कासलमो के पास गहरी खाई में जा गिरा। शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई जबकि चालक समेत नौ पर्यटक घायल हो गए। जिन्हें कुद पीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गुजरात और महाराष्ट्र के पर्यटक पटनीटॉप घूमने आए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। हादसा बर्फ में फिसलन के कारण हुआ बताया जा रहा है। जैसे ही टैंपो खाई में गिरा सभी की चीख पुकार मच गई। हादसे में राजुल प्राण लाल निवासी महाराष्ट्र की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में चालक जितेंद्र सिंह निवासी दाबजगीर रियासी, पर्यटक निलेश बलराम, भावेश दईराज, जायश नंदलाल, प्रकाश मेहता, बंसत धामजी, कपलेश छोटा लाल, हिमंग प्रकाश मेहता नवासी महाराष्ट्र और रोहित अशोक भाई निवासी गुजरात शामिल हैं। इन्हें पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर पीएचसी कुद पहुंचाया। जहां डॉक्टर संदीप भारद्वाज, फार्मासिस्ट विजय कुमार, रमेश कुमार और उनकी टीम ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू किया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मृतक का शव चिनैनी सीएचसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed