{"_id":"63b8921fd757b72fbe6ff9a9","slug":"accident-jammu-city-news-jmu275958280","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित डूमी में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बस (जेके 02 सी एन 5499) चालक ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को रौंद दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कानाचक पुलिस को दी। इस बीच घायल व्यक्ति ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को जीएमसी जम्मू पहुंचाया।
अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा। मृतक व्यक्ति की पहचान राजिंदर कुमार(55) पुत्र गिरधारी लाल निवासी घरोटा के रूप में हुई। राजिंदर कुमार तालाब तिल्लो स्थित एक दुकान पर काम करता था। दुकान पर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान ये हादसा हो गया। राजिंदर का एक 23 वर्ष का बेटा और एक 19 वर्ष की बेटी है। राजिंदर का बेटा भी एक दुकान पर काम करता है। राजिंदर की मौत की खबर फैलते ही घरोटा क्षेत्र में मातम छा गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।