फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सिग्नल तोड़ कर बस ने दो बाइक को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत और तीन घायल

विज्ञापन
accident
जम्मू। बिक्रम चौक में तेज रफ्तार बस ने सिग्नल तोड़ कर दो बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। तेज रफ्तार बस दोनों दोपहिया वाहनों को काफी दूर कर घसीटते ले गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस को रोका और परिचालक सहित मौके से फरार हो गया है। घायलों को पुलिस की मदद से जीएमसी पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को ढाई बजे बिक्रम चौक पर कठुआ की तरफ जा रही निजी बस ने सिग्नल को तोड़ कर क्रॉस हो रहीं दो बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक राज मंगोत्रा निवासी तालाब तिल्लो, नरेश कुमार निवासी पंजतीर्थी, अमरजीत सिंह और उनकी पत्नी बीनी देवी दोनों निवासी आरएस पुरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया, जहां राज मंगोत्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहुत ही दर्दनाक था हादसा
यह हादसा बहुत ही दर्दनाक था। एक बाइक बस के पिछले टायर के पास फंस गई और दूसरी बाइक बस के नीचे चली फंस गई। पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों का काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एंबुलेंस से जीएमसी लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed