फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

जम्मू से मिंदल माता मंदिर जा रहा लंगर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

विज्ञापन
accident
किश्तवाड़। जम्मू से मिंदल माता के मंदिर जा रहा एडवांस लंगर दल का वाहन किश्तवाड़ के पाडर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान मंगत राम (55) निवासी लोअर मुट्ठी जम्मू के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में छह अन्य घायल हुए हैं। यह सभी जम्मू के निवासी हैं। हादसा किश्तवाड़-चंबा (हिमाचल प्रदेश) मार्ग पर पाडर के शंडीरी नाला के पास हुआ। इसमें जुंगा (जेके02बीजे-4112) अनियंत्रित हो कर निचली ओर दूसरी सड़क पर जा गिरी। वाहन में आठ लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है, जबकि चार का जिला अस्पताल किश्तवाड़ में ही इलाज जारी है। सभी लोग जम्मू के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू से मिंदल माता के मंदिर में लंगर लगाने के लिए दल निकला था। गुलाबगढ़ में रात बिताने के बाद दल सुबह आगे के सफर पर निकला। सुबह दस बजे के करीब पाडर के सोहल गांव स्थित शंडीरी नाला के पास चढ़ाई चढ़ते हुए वाहन अनियंत्रित हो कर नीचे की तरफ सड़क में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और पुलिस को भी सूचित किया। इसके बाद सभी को वाहन से निकाल कर अठोली अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चार की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू भेज दिया गया है, जबकि दो का उपचार जिला अस्पताल किश्तवाड़ में ही जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को जम्मू भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

दो दिन में मिंदल यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए जम्मू से लंगर पार्टी एडवांस में वहां के लिए जा रही थी। मिंदल माता का मंदिर चंबा (हिमाचल प्रदेश) में पड़ता है। जम्मू-कश्मीर के हजारों श्रद्धालु हर साल यात्रा में शामिल होते हैं। डोडा, जम्मू, अखनूर और रियासी सहित अन्य स्थानों से यात्राएं निकाली जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
राकेश कुमार (38) निवासी राजपुरा, विपुल खजूरिया (23) निवासी सुभाष नगर, सूरज धाब सूदन (54) निवासी जम्मू, कृष्ण लाल (64) निवासी पीर मिट्ठा, मेवा राम (45) निवासी मिश्रीवाला और विजय शर्मा (28) निवासी कानाचक के रूप में हुई है।

19 साल से यात्रा पर जा रहा था विक्रम
जम्मू। किश्तवाड़ के पाडर में हुए सड़क हादसे में जम्मू के रिहाड़ी निवासी विक्रम कुमार (40) की मौत हो गई है। वह लगातार 19 साल से माता के दर्शन करने के लिए जा रहा था। इस बार उसका जाने का मन नहीं था, लेकिन फिर भी चला गया। विक्रम चार भाइयों में से सबसे छोटा था। अन्य भाइयों ने बताया कि दो दिन पहले ही विक्रम घर से निकला था। वह कह रहा था कि उसका जाने का मन नहीं है, लेकिन अगले ही दिन वह जम्मू से निकल गया। दो दिन से उसके किसी की बात नहीं हुई थी। वह माता का भक्त था। चाहे कैसा भी मौसम या हालात हों वह हर साल यात्रा में जाता था। वह जम्मू से ही वाहन में लंगर का सामान लेकर गया था। विक्रम की मौत से घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed