फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

नशे में धुत कार चालक ने दंपति को रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
accident
दोमाना। मढ़ इलाके में नशे में धुत कार चालक ने सड़क पार कर रहे दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका उपचार जीएमसी में जारी है। मृतक की पहचान सुषमा देवी (23) और घायल संतोष सिंह निवासी मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात नौ बजे मढ़ इलाके में शराब के नशे में धुत मारुति कार (जेके 02 एसी 1467) चालक ने पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे दंपति को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका इलाज जीएमसी जम्मू में चल रहा है।
विज्ञापन

चालक पेट्रोल पंप से कार में तेल डाल कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल को मढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं, आरोपी मौके से कार को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार दोपहर को आरोपी चालक को धतर्याल से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान अशोक कुमार पुत्र घसीटा राम निवासी धतर्याल के रूप में हुई है। वह नगर निगम का कर्मचारी है। पुलिस ने सोमवार को जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिवार के हवाले कर दिया। दोपहर बाद तीन बजे उसका मढ़ में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed