{"_id":"5f35a5a78ebc3e3d1769a706","slug":"accident-jammu-city-news-jmu216494432","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहनों की टक्कर में दंपती समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। क्षेत्र के कंगरैल कैंप के पास रिंग रोड पर दो वाहनों के बीच वीरवार शाम हुई भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चार अन्य घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मरने वाले पति-पत्नी गुणा ब्राह्मणा और वाहन चालक अखनूर के रहने वाले हैं। जबकि घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। दो घायल किश्तवाड़ और दो जानीपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि किश्तवाड़ के सरकूट निवासी अभिषेक शर्मा वीरवार शाम लगभग 4.30 बजे सेल्टोस गाड़ी से कंगेर मोड़ होते हुए रिंग रोड से अखनूर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंगरैल कैंप चौक के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार से सीधी जा टकराई। डिजायर को चक जाफेरा अखनूर निवासी मोहिंदर सिंह चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार गुड़ा ब्राह्मणा निवासी राधे श्याम, उसकी पत्नी गीता देवी तथा चालक मोहिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति राधे श्याम तथा चालक मोहिंदर को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
वहीं, सेल्टोस गाड़ी में सवार अभिषेक शर्मा व भाई अभिनव शर्मा, भवानी नगर जानीपुर निवासी वरुण शर्मा व जानीपुर के साकेत शर्मा को गंभीर रूप से घायल होने के बाद जीएमसी में भर्ती कराया गया है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना होते ही मची चीख पुकार
दुर्घटना होते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इन्हें तत्काल अस्पताल भेजा, लेकिन तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था।
कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों तथा पुलिस का कहना है कि सेल्टोस कार काफी तेज रफ्तार में थी। चालक की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी दुर्घटना हुई है।