फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

लास्ट मोड़ में गिरे दो ट्रांसफार्मर, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
accident
जम्मू। लास्ट मोड में बिजली के दो ट्रांसफार्मर गिर गए। इस दौरान तेज आवाज हुई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि यहां पर यूईईडी द्वारा नाली का काम करवाया जा रहा है। इसलिए भूमि को खोदा गया है। इस कारण ट्रांसफार्मर गिर गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यू्ईईडी के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की। कायदे से यूईईडी को बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देनी चाहिए थी। इसके बाद खोदाई करनी चाहिए थी। राहत की बात यह रही कि जिस समय ट्रांसफार्मर गिरे, उस समय वहां पर कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली विभाग के अनुसार ट्रांसफार्मर के नुकसान की भरपाई अब यूईईडी को करना होगा। आस पड़ोस के लोगों ने इसे लापरवाही बताया है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर गिरने के बाद देर तक तार जलते रहे। इस पर बिजली को भी सूचित किया गया।
विज्ञापन

यूईईडी को देना होगा हर्जाना
ट्रांसफार्मर दोपहर एक बजे के आसपास गिरे। इसके बाद बिजली बंद हो गई। इससे कई इलाकाें में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग का कहना है कि ट्रांसफार्मरों के नुकसान का हर्जाना यूईईडी को देना होगा। कारपोरेशन की ओर से इसको लेकर पत्र लिखा गया है। ईमेल भी किया गया है। इसमें स्थिति स्पष्ट करने और हर्जाना देने को कहा गया है। चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर हमेशा रहती भीड़
ट्रांसफार्मर वाली जगह के आसपास दुकानें और आवास हैं। इसकी वजह से यहां अक्सर भीड़ रहती है। दोपहर का समय होने के चलते ज्यादा आवाजाही नहीं थी। इस कारण कोई मौके पर नहीं था। उधर, बिजली विभाग ने पहली बार मामले में सख्ती दिखाई है, जिसमें हर्जाना जमा करवाने को कहा है। साथ ही लापरवाही बरतने पर एफआईआर तक करने को कहा है। बिजली विभाग के अनुसार अभी तक दस से ज्यादा ट्रांसफार्मरों को नुकसान हुआ है।

एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि बिजली बंद कर दी गई है। यूईईडी के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। बड़ा हादसा हो सकता था। लापरवाही होने पर हर्जाना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed