फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident in Udhampur: Three youths died on bike collieded with truck coming from Doda to Jammu

उधमपुर में सड़क हादसा: देर रात बाइक पर सवार होकर जम्मू जा रहे थे तीन युवक, ट्रक ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Tue, 12 Mar 2024 02:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 02:58 PM IST
सार

उधमपुर में बीती रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा उधमपुर के गरनाई इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन
Accident in Udhampur: Three youths died on bike collieded with truck coming from Doda to Jammu
उधमपुर में सड़क हादसा - फोटो : नरेश

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला उधमपुर में बीती रात सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा उधमपुर के गरनाई इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हुआ। यहां बाइक और ट्रक की टक्कर में तीनों युवक घायल हो गए। इनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य युवक को इलाज के लिए जीएमसी जम्मू ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उधमपुर में सोमवार-मंगलवार की रात तीन युवक बाइक पर सवार होकर जम्मू जीएमसी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उधमपुर के गरनाई क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार जीएमसी जम्मू में किसी अन्य का हालचाल जानने के लिए जा रहे थे, लेकिन हादसे ने तीनों की जिंदगी छीन ली। तीनों युवक डोडा के रहने वाले थे। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed