{"_id":"63fbb8142df2716988034c04","slug":"accident-in-samba-5-injured-samba-news-c-10-1-55925-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मानसर से सांबा की ओर आ रही कार नाले में गिरी, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मानसर से सांबा की ओर आ रही कार नाले में गिरी, पांच लोग घायल
Mon, 27 Feb 2023 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के मानसर से सांबा की ओर आ रही एक कार के नाले में गिरने से पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल सांबा लाया गया। वहां पर दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कि रविवार को दोपहर के समय मानसर-सांबा मार्ग पर मानसर से सांबा की ओर आ रही मारुति कार (जेके21जे0572) जैसे ही जमोड़ा मोड़ के पास पुहंची तो अनियंत्रित हो कर नाले में गिर गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को नाले से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। घायलों की पहचान वेद प्रकाश पुत्र सोम राज और नरेश कुमार पुत्र केवल कृष्ण दोनों निवासी होशियारपुर (पंजाब), अक्षय कुमार पुत्र मनोहर लाल वार्ड आठ तेली बस्ती, बाड़ी ब्राह्मणा, अनिल कुमार पुत्र विशन बहादुर और रोशन थापा पुत्र जमुना दोनों निवासी नेपाल के रूप में हुई है। यह दोनों सरोर अड्डा के पास रहते हैं। वहीं, अक्षय कुमार और रोशन थापा को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।