{"_id":"600743388ebc3e32e557c955","slug":"accident-in-jammu-one-child-dead-by-army-vehicle-jammu-city-news-jmu227322073","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। कानाचक क्षेत्र में सैन्य वाहन की चपेट में आने से दो साल की मासूम की मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे खेल रही थी। हादसे के बाद बच्ची को जीएमसी पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुख सागर अपनी पत्नी के साथ मालपुर गांव में स्थित आर्मी क्वार्टर में लेबर का काम कर रहा था। साथ ही उसकी दो साल की बेटी श्रेगल भी वहां खेल रही थी। तभी वह सैन्य वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। सुख सागर छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में परिवार के साथ अखनूर में रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहा है। हादसे के बाद कानाचक पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर और वाहन को जब्त कर लिया। हालांकि देर शाम जमानत पर वाहन के साथ चालक को रिहा कर दिया गया है।
------------
गांधी नगर में घर के कमरे में मृत मिली महिला
जम्मू। गांधी नगर क्षेत्र में एक महिला अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। मृतक महिला की शिनाख्त रुपाली वैद्य (50) के रूप में हुई है। पति ने उसे कमरे में बेसुध हालत में पाया और जीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गांधी नगर थाना प्रभारी गुरनाम चौधरी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
----------
तोफ शेरखानिया में शव मिला, नहीं हुई पहचान
जम्मू। शहर के तोफ शेरखानिया क्षेत्र में कामधेनु इमारत के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिल कि कामधेनु इमारत के पास एक व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।