फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in jammu

Jammu News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल

विज्ञापन
accident in jammu
जम्मू। रिश्तेदारों के घर से बाइक पर लौट रहे दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रिंग रोड के नजदीक अंब घरोटा के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर के गिरधारी लाल और उनकी पत्नी वैष्णो देवी बाइक (जेके02ए 3173) से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया। जहां जांच में महिला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गिरधारी लाल को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हेलमेट पहनी होती, तो बच सकती थी जान
बता दें कि महिला ने हेलमेट नहीं पहना था, जबकि उनके पति ने पहना था। यदि महिला ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। बाइक सवार और ट्रक एक ही लेन में थे। ट्रक काफी तेज था, जिसने टक्कर मार दी। इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed