{"_id":"660f122620c3ded32e039259","slug":"accident-in-akhnoor-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100458-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डंपर के नीचे दबने से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। कस्बे के पन्नू चौक में वीरवार को एक डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अखनूर क्षेत्र के गांव गोसानु निवासी मोहित शर्मा पुत्र पूर्ण चंद (20) व राहुल शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम लाल (19) बाइक (जेके02सीडी1508) पर बल्ले दा बाग की तरफ से अखनूर बाजार की तरफ आ रहे थे। तभी दोनों बाइक सवार पन्नू चौक के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक डंपर (जेके02सीबी 4096) के पलटने से उसके नीचे दब गए।
अखनूर पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाइक चालक राहुल शर्मा को तुरंत डंपर के नीचे से निकाल लिया जबकि दूसरे युवक मोहित शर्मा को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की सहायता से दो जेसीबी मशीनों से डंपर को पलट कर पुलिस ने दूसरे युवक मोहित को भी बाहर निकाला। दोनों घायल युवकों को अखनूर पुलिस ने स्थानीय उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में राहुल शर्मा की दोनों टांगे और मोहित शर्मा की दाईं टांग टूट गई है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।