फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident in akhnoor

Jammu News: दो स्कूटी में टक्कर, आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षिका की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
accident in akhnoor
अखनूर। कस्बा अखनूर के पुराने पुल के पास हुए सड़क हादसे में आर्मी स्कूल अखनूर की एक शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका स्कूटी पर सवार थी और टक्कर स्कूटी सवार दो युवकों से हुई। हादसे में दोनों युवक भी घायल हैं, जिन्हें जीएमसी जम्मू भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों स्कूटियां जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आर्मी स्कूल अखनूर की शिक्षिका अंतु कुमारी पत्नी गौरव मेहता निवासी वार्ड नंबर 9 अखनूर सुबह 8 बजे के करीब अपनी स्कूटी (जेके02सीएम 7344) से स्कूल जा रही थी। अखनूर पुराने पुल के पास अम्बारां सड़क मार्ग पर सामने से आ रही एक अन्य स्कूटी (जेके02ऐएक्स 0598) से टक्कर हो गई। इसमें शिक्षिका की मौके पर मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दो युवा भी जख्मी हुए जिन्हें अखनूर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान रजत कुमार (20) पुत्र बिशन लाल और अभी कुमार (21) पुत्र चुनी लाल निवासी अम्बारां के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोनों युवक रविदास जयंती के कार्यक्रम में भाग लेने अखनूर जा रहे थे और रास्ते मे मेटाडोर को ओवरटेक करते वक्त सामने से आ रही स्कूटी से जा टकराए। पुलिस ने दोनों स्कूटियों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीदों के अनुसार स्कूटी सवार शिक्षिका ने हेलमेट पहन रखी जबकि दोनों युवा हेलमेट के बिना थे। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षिका की हेलमेट भी चूर-चूर हो कर शिक्षिका के मुंह और सिर में धंस गई। कस्बे में सुबह के समय हुए हादसे से नगरवासियों में शोक की लहर है। दोपहर को शिक्षिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में स्थानीय लोग, परिजन व स्कूल के सहकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed