फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident, akhnoor, one death

Jammu News: जम्मू से पुंछ जा रही कार पलटी, एक की मौत और पांच यात्री घायल

Thu, 29 Jun 2023 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 29 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
accident, akhnoor, one death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। जम्मू से पुंछ जा रही कार अखनूर में ब्रेक फेल होने पर पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। एक का उपचार चौकी चौहरा में जारी है, जबकि अन्य चार को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जम्मू से पुंछ की ओर जा रही कार की अखनूर कस्बे के पुंछ रोड पर ब्रेक फेल हो गई। यह हादसा टांडा छोहरा मोड़ पर हुआ। इस दौरान कार सड़क से पलट कर नीचे दूसरी सड़क पर गिर कर थम गई। हादसे में कार चालक सहित छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त टवेरा कार से बाहर निकाला और अखनूर पुलिस की मदद से घायलों को उपजिला अस्पताल चौकी चौहरा पहुंचाया। वहां पर पांच की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। वहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए एक यात्री महिला की मौत हो गई। उसकी पहचान गुरप्रीत कौर (30) निवासी पुंछ के रूप में हुई है। अखनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

------------------
ये लोग हुए घायल
फयाज अहमद (23), नीलम शर्मा (52), एग्रीम रैना (32) सभी निवासी पुंछ और आरुही शर्मा (6) व चालक विजय खजूरिया दोनों निवासी आरएस पुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed