फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

छात्रा की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
accident
ज्यौड़ियां/ अखनूर। डिग्री कॉलेज अखनूर (पलवां) की बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा की कॉलेज गेट के पास शुक्रवार को डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अखनूर-कलीठ सड़क सहेलियों के साथ पार कर रही थी। हादसे की खबर मिलते ही थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार छात्रा निहारिका शर्मा पुत्री गंगा राम गांव निवासी डोरी डगेर तहसील खडाहबली खौड़ कॉलेज से छुट्टी होने पर कालेज से घर के लिए निकल रही थी। इस दौरान अखनूर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर लोड कैरियर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया, और छात्रा को कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निहारिका प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घर में तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन

छात्रा के चचेरे भाई पूर्व सरपंच गौतम शर्मा ने बताया कि निहारिका शर्मा तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। यह दो बहने हैं और एक भाई हैं। निहारिका गरीब परिवार से कंडी क्षेत्र के गांव डोरी डगेर से थी। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अखनूर-कलीठ मार्ग पर चलने वाले लोड कैरियर की गति इतनी तेज रहती है कि हमें भी डर रहता है कि कहीं कोई हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भलवाल ब्राह्मणा निवासी दीपा शर्मा, केवल शर्मा, गांव ढोक खालसा निवासी शाम लाल, रमण कुमार आदि ने बताया कि तेज रफ्तार चलाने वाले वाहनों के चालकों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हमें भी सुबह बच्चों को स्कूल भेजते समय डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed