फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

यात्रियों से भरी मेटाडोर खाई में गिरी

विज्ञापन
accident
अखनूर में मेटाडोर हादसे में घायल महिला को अस्पताल ले जाते लोग।
अखनूर। गांव एक नंबर से परगवाल जा रही यात्रियों से भरी एक मेटाडोर मंगलवार को खाई में गिर गई। मेटाडोर में तीस यात्री घायल हो गए। आसपास के लोगों में बस में फंसे यात्रियों को निकाल कर उप जिला अखनूर पहुंचाया। जहां से पांच घायलों जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जम्मू रोड पर गांव सुआ नंबर-1 से परगवाल के लिए मंगलवार शाम को मेटाडोर नंबर जेके 08 ए5406 सीमावर्ती गडखाल के पास पहुंचने पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से मेटाडोर खाई में पलट गई। घायलों को सेना के जवानों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया। मेटाडोर के खाई में गिरने पर चीखने चिल्लाने की आवाज शुरू हो गई। उसके करीब तीस यात्री घायल हो गए। इसमें से 20 घायलों को उप जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां से पांच को मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। घायलों में अजय कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, सुरिष्टा कुमारी, देवी दयाल सभी निवासी परगवाल, सिकंदर सिंह निवासी अंबो शन्नो, अजीत सिंह निवासी पीढ़ी, प्रिया देवी निवासी परगवाल, ज्योति देवी निवासी सजवाल, बोधराज निवासी सजवाल, अजय सिंह निवासी मेहते दी पट्टी आदि शामिल हैं। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed