Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ट्रैक्टर-जिप्सी की टक्कर में सेना के दो जवान घायल

विज्ञापन
accident
हादसे में क्षतिग्रस्त सेना की जिप्सी। - फोटो : AKHNOOR
ज्यौड़ियां/ अखनूर। ट्रैक्टर ट्राली और सेना की जिप्सी की टक्कर में सेना के दो जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 12.15 बजे के एक ट्रैक्टर जिसको कुलदीप राज पुत्र बिकरू राम निवासी रख मुठी ज्यौड़ियां चला रहा था। गांव जमोटियां की तरफ से आ रहा था। सौहल रोड पर कोडेवाला के नजदीक ट्रैक्टर सेना की जिप्सी से टकरा गया। इसमें जिप्सी चालक सहित दो जवान घायल हो गए। दोनों का इलाज सेना अस्पताल अखनूर में चल रहा है। घायलों की पहचान सिपाही राम चंदर जोकि जिप्सी चला रहा था, दूसरा नायक राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विभिन्न मार्ग हादसों में एक की मौत, दो घायल
सांबा। सुपवाल में हुए दो मार्ग हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुपवाल के बाडियां क्षेत्र में एक एंबुलेंस न. यूपी 23 टी 9407 व कैंटर न. एचआर 37 ई 6184 की टक्कर से एंबुलेंस का चालक सचिन पुत्र ब्रिज लाल निवासी दिल्ली और संजे गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश निवासी अखनूर घायल हो गए। जिन्हें एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर भर्ती कराया गया। फौरी उपचार देकर दोनों घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस चालक सचिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। वहीं सुपवाल क्षेत्र में ही एक अन्य हादसे में एक बाइक न. पीबी 06 एयू 1173 हाईवे पर फिसल गई, जिससे चालक जरग गिल पुत्र विक्टर गिल निवासी साल कौला धारीवाल पंजाब घायल हो गया। उसे एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर में भर्ती कराया गया। सुपवाल पुलिस ने मामला दायर कर लिया है।
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगा जान गंवाई
आरएस पुरा। कस्बेे की वार्ड-तीन में शुक्रवार की रात 24 वर्षीया अश्वनी कुमार पुत्र हंसराज ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों द्वारा उसे पंखे के साथ लटका देखने पर नीचे उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे उसे मृत लाया बताया। बताया जा रहा है कि अश्वनी पिता के साथ चाय की दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन के चलते चाय की दुकान काफी समय से बंद थी। आरएस पुरा पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed