{"_id":"6a1d666d52d8aacf2f0dbc98","slug":"acb-traps-forest-official-red-handed-in-kishtwar-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते वन कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते वन कर्मी गिरफ्तार
Mon, 01 Jun 2026 04:31 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 01 Jun 2026 04:31 PM IST
सार
एसीबी ने किश्तवाड़ के मारवाह वन प्रभाग में तैनात एक वन कर्मी को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसीबी, जम्मू-कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मारवाह वन प्रभाग में तैनात एक वन रक्षक (लेखाकार) को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई गई। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते समय मौके पर ही पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। एसीबी ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।