Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ACB Red Sunderbani

Jammu News: नपा ने हल्के ब्रांड की स्ट्रीट लाइटें लगाईं, एसीबी ने पूर्व अध्यक्ष समेत तीन के घर खंगाले, रिकॉर्ड जब्त

विज्ञापन
ACB Red Sunderbani
- नगर पालिका थन्नामंडी के पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी और स्टोरकीपर समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। थन्नामंडी में नगर पालिका के पदाधिकारियों और अफसरों की ओर से कस्बे में हल्के ब्रांड की स्ट्रीट लाइटें लगाने का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सरकारी धन के दुरुपयोग पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद मीर, तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद, स्टोरकीपर रियाज अहमद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार को एसीबी ने आरोपियों के घरों में दबिश देकर रिकॉर्ड और विकास कार्य से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।
एसीबी को शिकायत मिली थी कि नगर पालिका थन्नामंडी ने अपने अधिकार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगवाईं, लेकिन संबंधित कार्यकारी अधिकारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए हल्के ब्रांड और सस्ते दाम वाली स्ट्रीट लाइटें खरीद लीं। जबकि विशिष्ट ब्रांडों जैसे हैवेल्स, सिस्का या फिलिप्स के लिए दो साल की गारंटी/प्रतिस्थापन के साथ लाखों रुपये के टेंडर लगाए गए थे। जांच में सामने आया कि नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष ने विशिष्ट ब्रांडों के बजाय हल्की गुणवत्ता वाली स्ट्रीट लाइटों की खरीद की। साथ ही रजिस्टर में रसीद की तारीख के साथ-साथ ब्रांड का उल्लेख किए बिना ही इन्हें दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

----
रिकॉर्ड में 250 स्ट्रीट लाइटें खरीदी गईं
लगाईं 42, 150 एलईडी बल्ब भी गायब
रिकॉर्ड में खरीदी गई 250 स्ट्रीट लाइटों में से केवल 42 ही लगाई गईं। जांच में यह भी सामने आया कि तत्कालीन कार्यकारी अधिकारी मुश्ताक अहमद ने बिना किसी टेंडर प्रक्रिया शुरू किए गौरी सेल्स को एक और सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया। वर्ष 2018-19 के लिए नगर पालिका द्वारा पहले से अनुमोदित दरों पर 45 वाट की 150 एलईडी स्ट्रीट लाइट, 40 वाट के 150 एलईडी बल्ब खरीदे गए। जांच में पाया गया कि ऐसी कोई भी एलईडी स्ट्रीट लाइट और बल्ब नगर पालिका में प्राप्त नहीं हुए। न ही इनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, लेकिन खरीद के बिल नगरपालिका के तत्कालीन स्टोरकीपर रियाज अहमद द्वारा समर्थित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
सरकार को लगाया 5.96 लाख रुपये का चूना
जांच में यह भी सामने आया कि शकील अहमद मीर, मुश्ताक अहमद, रियाज अहमद और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने आधिकारिक पदों का दुरुपयोग किया और गौरी सेल्स एजेंसी के साथ मिलकर पूरे बिल का भुगतान कर दिया। इस तरीके से कार्य करके उपरोक्त नामित लोक सेवकों ने सरकार के करीब 5,96,870 रुपये का दुरुपयोग/गबन किया। एसीबी ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद थन्नामंडी में आरोपी लोक सेवकों के आवासों पर पुलिस, मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मदद से तलाशी लेकर रिकॉर्ड जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed