फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP waves black flag to bjp minister in jammu

जम्मू में भाजपा के मंत्री को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिखाए काले झंडे

Sat, 04 Mar 2017 06:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Mar 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
ABVP waves black flag to bjp minister in jammu
ABVP का विरोध प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

राज्य सरकार में भाजपा से शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी को जम्मू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वह स्कूल आफ हास्पिटेल्टी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के साथ कांफ्रेंस में मंच साझा करने पर राज्यमंत्री के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आतंकी बुरहान वानी के समर्थन में कुलपति द्वारा पिछले दिनों दिए गए बयान के बाद परिषद ने किसी भी मंत्री को उनके साथ मंच साझा न करने की अपील की थी।
विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंच रहे समाज कल्याण मंत्री सज्जाद गनी लोन को भी कुलपति के साथ मंच साझा करने पर ऐसे ही विरोध की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी के बयान पर छात्रों में गुस्सा

ABVP waves black flag to bjp minister in jammu
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : FILE PHOTO

ज्ञात हो कि पिछले दिनों वीसी ने बयान दिया था कि यदि बुरहान को मारा न गया होता तो घाटी में इस कदर हालात खराब न होते। इस बयान के बाद उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह दस बजे जम्मू विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठे हुए।

यहां राज्यमंत्री का घेराव करने की योजना थी, लेकिन वह विश्वविद्यालय के पिछले गेट से कार्यक्रम में पहुंचीं। इसकी जानकारी मिलने पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने बिजनेस स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। राज्यमंत्री जैसे ही कांफ्रेंस से बाहर पहुंचीं तो परिषद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। उन्होंने विरोध में राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। उनका कहना था कि कुलपति के बयान से विद्यार्थियों में रोष है। कई बार वीसी से इस मुद्दे पर सफाई देने की भी मांग की गई थी, लेकिन उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed