{"_id":"9ab3e2a0d033b693ff21a0876e8b05b7","slug":"abvp-membership-drive-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने कालेजों में चलाया संपर्क अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने कालेजों में चलाया संपर्क अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संपर्क अभियान आरंभ किया गया। अभियान के दौरान परिषद ने सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के
विज्ञापन
राज्य अध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुंडल तथा परिषद के शहरी प्रधान संदीप आर्या मौजूद रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डा. वीरेंद्र ने कहा कि परिषद द्वारा यह अभियान वार्षिक गतिविधियों में से एक है। मिशन के तहत इस अभियान को चलाना है तथा देश के हर विद्यार्थी तक अखिल भारतीय परिषद के संदेशों को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी और उसी समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह लक्ष्य लेकर चल रही है कि राष्ट्र का पुनर्निमाण हो, जबकि राष्ट्र के निर्माण में विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान भी सम्मिलित हो।
विज्ञापन
वहीं संदीप आर्या ने कहा कि विद्यार्थियों से इससंपर्क अभियान के बाद परिषद द्वारा स्टूडेंट कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी जिसमें विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उसे हल करने के लिए मार्ग की तलाश की जाएगी। इससे जम्मू यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की उन्नति व प्रगति होगी। इस मौके पर परिषद के जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रधान अश्विनी शर्मा, दीपक व गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन