फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Above 400 feder Shutoff, Power Corporation Loss of 12 Lakh Rupee

Jammu News: तेज हवा ने बिगाड़ा बिजली ढांचा, 400 से ज्यादा फीडर रहे बंद, 11 घंटे तक बिजली रही गुल

विज्ञापन
Above 400 feder Shutoff, Power Corporation Loss of 12 Lakh Rupee
-शहर में शुकवार को आंधी से बिजली की तारों पर गिरी थीं टहनियां, सुबह पानी आपूर्ति भी रही बाधित
विज्ञापन

- लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में पेश आई दिक्कत, शाम को सिर्फ 20 मिनट ही हुई आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में शुक्रवार को तेज हवा चलने से बिजली ढांचा हिल गया। चार सौ से ज्यादा फीडर बंद पड़ गए। 32 केवी लाइन में भी तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण आधे से जयादा शहर में बिजली बंद रही। बिजली शुक्रवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गुल हुई तो आपूर्ति शनिवार सुबह 7 बजे ही हुई।
आंधी से पेड़ों की टहनियां तारों पर गिर गईं। कुछ जगहों पर तारों पर भी पेड़ गिरे। इस कारण बिजली गुल होने से लोगों को रात गर्मी की तपिश में ही गुजारनी पड़ी है। बिजली कारपोरेशन को कुल 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तारों से टहनियां हटाने का काम रातभर जारी रहा। डिवीजन एक में 104 में से 102 फीडर बंद रहे। इसी डिवीजन दो में 160 में से 150 फीडरों में तकनीकी खराबी आई। डिवीजन तीन में 180 फीडर में से 140 बंद रहे। बिजली गुल रहने से पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। सुबह भी आपूर्ति नहीं हो पाई। इस कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के पुराने शहर, रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, कुंजवानी, वेयरहाउस, गंग्याल, नरवाल सहित कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। शाम को पानी की आपूर्ति हुई भी तो केवल बीस मिनट तक ही। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई है। लोगों को निजी टैंकर भी हायर करने पड़े हैं। वहीं, जलशक्ति विभाग के पास पानी के लिए 500 के करीब काॅल टैंकर के लिए आई। इसमें आपूर्ति केवल 200 काॅल पर ही हो पाई है। अन्य काॅल पर रविवार को आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन में लगे एक से डेढ़ घंटे के कट
दिन में एक से डेढ़ घंटे के बिजली कट लगे। सुबह आठ से 12 बजे के बीच एक घंटे तक बिजली बंद रही। इसी तरह दोपहर बाद में छह बजे के आसपास बिजली के कट लगे। इससे लोगों के खूब पसीने छूटे

दोपहर में बाजारों से रौनक रही गायब
शनिवार दोपहर के समय बाजारों से रौनक गायब रही। हालत यह रही कि सड़कें सुनी रहीं। दोपहर 12 बजे से लेकर चार बजे तक आवाजाही बंद रही। शाम को लोग बाजारों में खरीददारी करने पहुंचे।


कोट
हवा चलने से फीडरों में तकनीकी खराबी आई थी। पेड़ों की टहनियां भी तारों पर गिरने से आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह तक ज्यादातर इलाकों में बिजली बहाल कर दी थी।
-मनहर गुप्ता, मुख्य अभियंता बिजली कारपारेशन

कोट
बिजली बंद होने के कारण मोटर नहीं चली। इस कारण पानी की आपूर्ति बाधित रही। शाम तक लोगों को सुचारु रूप से पानी मुहैया करवा दिया गया था।


-संदीप डोगरा, अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed