{"_id":"65f003251a261b7fab0c87b1","slug":"aasha-worker-protest-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100914-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-सरकार से की दूसरे राज्यों की तरह वेतन देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर आशा वर्करों ने महात्मा गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जेके ह्यूमन राइट्स के राज्य प्रधान सन्नी कांती चिब की अध्यक्षता में आशा वर्करों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया।
चिब ने कहा कि सरकार लगातार आशा वर्करों की मांगों की अनदेखी कर रही है। रेगुलर करने की मांग और वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लटकाया जा रहा है। मांगों को लेकर आशा वर्करों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा हैे। आशा वर्कर सोनम ने कहा कि गांव-गांव जाकर कार्य करने के बावजूद आशा वर्करों को मान सम्मान नहीं मिल रहा है। दूसरे राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर में वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस दौरान काफी संख्या में आशा वर्कर मौजूद थीं।