{"_id":"576156cb4f1c1b353611ba27","slug":"aap-shambhu-temple-unconditional-release-of-22-people-were-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपशंभु मंदिर बवाल: पकड़े गए 22 लोग बिना शर्त छोड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपशंभु मंदिर बवाल: पकड़े गए 22 लोग बिना शर्त छोड़े गए
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने मंगलवार को आपशंभु मंदिर पहुंचकर युवाओं से बातचीत की। हालांकि उन्हें युवाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। युवाओं ने उनके समक्ष नारेबाजी की। कुछ देर बाद युवा शांत हुए तो उन्होंने युवाओं की बात सुनी।
विज्ञापन
इसमें प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा कि यह सारी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत हुई है। मंत्री से कहा कि पुलिस के अधिकारियों ने भी आरोपी को बचाकर उल्टा उसी को पीट दिया, जिसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
मंत्री ने युवाओं से कहा कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। यह भी कहा कि जिन 22 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उनको बिना शर्त छोड़ दिया गया है, जबकि इस पूरे मामले की जांच पुलिस के उच्च अधिकारी करेंगे। आरोपी को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। यह भी कहा कि जिस पुलिस कर्मी ने युवक को पीटा, उसको भी सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन
